NASA Viral Photo: क्या आप ने बर्फ से जमे समुद्र के बारे में सुना है? अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने भेजी हैरान कर देने वाली तस्वीर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

NASA Viral Photo: अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने हाल ही में एक तस्वीर साझा की है। अंतरिक्ष यात्रियों ने फरवरी 2024 को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से बर्फ में परिवर्तित हुए समुद्र की फोटो कैमरे में कैद की है।

अमेरिकी अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र NASA अक्सर सोशल मीडिया पर अद्भुत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। कुछ तस्वीरें NASA पृथ्वी की प्रकृति को भी दर्शाती है। ऐसे में सभी सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचने के लिए NASA ने 3 फरवरी 2024 को एक अद्भुत तस्वीर शेयर की है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी NASA के अनुसार तस्वीर में यह नजारा कनाडा के पूर्वी लैब्राडोर का है।

यह भी देखेंRam Mandir निर्माण में इस अभिनेताओं ने दिया करोड़ों का दान

नासा (NASA) ने ट्विटर पर शेयर की तस्वीर

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर यह तस्वीर साझा की है। नासा ने ट्विटर के कैप्शन में लिखा है कि ‘समुद्र की धाराएं बर्फ के टुकड़ों को गोलाकार में बनाती है। जिन्हें एडीज कहते हैं। टेंपरेचर कम होने की वजह से समुद्र की लहरें बर्फ के टुकड़ों में परिवर्तित हो रही है।’

https://twitter.com/NASAEarth/status/1758922557594493005?t=KyM5THMPCf5Sa98Wu6EoUQ&s=19

पोस्ट हो रही जमकर वायरल

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी NASA के द्वारा अंतरिक्ष से कमरे में की गई तस्वीर कनाडा के लैबराडोर के दाएं और फैला बर्फीला समुद्र की है। अंतरिक्ष से यह बर्फीला समुद्र अलग ही चमकीला प्रतीत होता है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं कमेंट में दे रहे हैं। अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इस समुद्र की और अधिक जानकारी जुटाने का फैसला किया है।

यह भी देखेंRation Card: अब केवल इन लोगों को मिलेगा गेहूं, राशन कार्ड पर बड़े बदलाव

Note – यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि goodupdatetak.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसीभी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।