BGMI: बीजीएमआई गेम को फिर से कर सकते हैं डाउनलोड

BGMI: 10 महीने बैन के बाद बीजीएमआई गेम की वापसी एंड्रॉएड मोबाइल में आज से और iOS डिवाइस में 29 मई से डाउनलोड कर सकेंगे यूजर्स

BGMI: बीजीएमआई गेम कैसे करें डाउनलोड

BGMI: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) शनिवार (27 मई) को एंड्रॉएड डिवाइस में डाउनलोड करने के लिए अवेलेबल हो गया है। वहीं, iOS यूजर्स के लिए 29 मई को ये ऐप अवेलेबल होगा।

हालांकि, अभी एंड्रॉएड यूजर्स के लिए यह ऐप प्रीलोड करने के लिए अवेलेबल हुआ है। ऐप को इंस्टॉल करने के बाद भी अभी गेम को खेल नहीं पाएंगे। गेम खेलने के लिए 29 मई से ही अवेलेबल होगा ।

BGMI: 10 महीने के बैन के बाद BGMI गेम की हुई वापसी

BGMI: बीजीएमआई को पिछले साल 28 जुलाई 2022 को सुरक्षा से खिलवाड़ करने के कारण बैन कर दिया गया था। जिसके बाद से एपल के ऐप स्टोर और गूगल प्ले-स्टोर से BGMI ऐप हटा दिया गया था। बैन लगने से पहले देश में BGMI गेम के यूजर्स की संख्या 1 साल के अंदर 100 मिलियन के आंकड़े को पार कर गई थी। सितंबर 2020 में पबजी बैन के बाद पहली बार 2021 में BGMI को भारत में लॉन्च किया गया था। आज 10 महीने के बैन के बाद BGMI गेम प्ले स्टोर में अवेलेबल हो गया है।

हम यह घोषणा करते हुए रोमांचित हैं कि बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया अब प्रीलोड के लिए अवेलेबल है। हम अपने यूजर्स को स्मूथ गेम प्ले एक्सपीरियंस देने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं और सभी का वापस स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं।

BGMI: हम इंडियन गेमिंग इकोसिस्टम के प्रति प्रतिबद्ध

इससे पहले सीन यूनिल सोहन ने कहा था, ‘क्राफ्टन इंक. में हम इंडियन गेमिंग ईकोसिस्टम के प्रति प्रतिबद्ध हैं। हमारे दृष्टिकोण में हमेशा भारत प्रथम रहा है, जो हमारे सभी प्रयासों की नींव के रूप में काम करता है। हम इंडियन गेमिंग बिजनेस में निवेश करने, डेवलपमेंट और इनोवेशन को बढ़ावा देने वाले एक इकोसिस्टम को डेवलप करने में विश्वास रखते हैं।

हमारा उद्देश्य लोकल डेवलपर्स की मदद से नई टेक्निकल के यूज को बढ़ावा देकर भारत में डेवलपमेंट को बढ़ाना है। इसके साथ ही हम स्किल्स और एंप्लॉयमेंट अपॉर्चुनिटीज के लिए इंडियन टैलेंट को पहचानते हैं।

3 महीने के लिए अस्थायी प्रतिबंध हटा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, BGMI गेम से सरकार ने तीन महीने के लिए अस्थायी रूप से प्रतिबंध हटाया है। इन तीन महीनों में गवर्नमेंट ऑफिसर्स BGMI ऑपरेशन्स को एनालाइज और मॉनिटर करेंगे।

यदि इस अवधि में ये गेम देश के किसी भी नियम का उल्लंघन करता है, तो इस पर फिर से प्रतिबंध लगाया जा सकता है। वहीं अगर यह बिना किसी दिक्कत के मॉनिटरिंग फेज को पास कर लेता है, तो स्थायी रूप से प्रतिबंध हट सकता है।

भारतीय नियमों के हिसाब से रेगुलेट होगा BGMI गेम

क्राफ्टन ने भारत के नियमों के हिसाब से गेम में कई तरह के बदलाव किए हैं।

गेम को भारत के नियमों के हिसाब से रेगुलेट किया जाएगा। इसके साथ ही इसमें ब्रेक टाइम रिमाइंडर, गेम प्ले लिमिट, डेली स्पेंड लिमिट्स और हिंसक ग्राफिक्स हटाए गए हैं। इसके अलावा गेम से वायलेंस को भी कम किया जाएगा।

बीजीएमआई कहां से डाउनलोड करें?

बीजीएमआई को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। आईफोन यूजर्स को भी इसका एक्सेस मिलेगा। चरण 1: अपने डिवाइस पर Google Play Store या Apple App Store खोलें।

यदि आप BGMI को डाउनलोड करना चाहते हैं तो BGMI इंडिया की वेबसाइट पर जाएं। वहां आपको गूगल प्ले-स्टोर का लिंक मिलेगा जिसे पर क्लिक करते ही आप गूगल प्ले-स्टोर पर पहुंच जाएंगे और फिर गेम को डाउनलोड कर सकेंगे।

Note – यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि goodupdatetak.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

आपने यह ख़बर पढ़ी – Goodupdatetak
आप यह भी पढ़े – Goodupdatetak

Comments are closed.