TVS Jupiter सिर्फ ₹76,000 से शुरू, जानिए क्यों ये स्कूटर है हर मिडिल क्लास परिवार की पहली पसंद

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

TVS Jupiter: गर आप एक ऐसा स्कूटर ढूंढ रहे हैं जो चलाने में मस्त हो, दिखने में दमदार हो और माइलेज में किफायती हो तो जनाब, TVS Jupiter से बेहतर ऑप्शन शायद ही मिलेगा। भारत की सड़कों पर रोज़मर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर इस स्कूटर को कुछ इस अंदाज़ में तैयार किया गया है कि हर तबके का आदमी इससे जुड़ाव महसूस करता है।

दमदार इंजन और भरोसेमंद परफॉर्मेंस

TVS Jupiter में आपको 109.7cc का एयर-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जो करीब 7.8 bhp की पावर और 8.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका मतलब ये है कि चाहे शहर की तंग गलियों से निकलना हो या हल्का-फुल्का लंबा सफर तय करना हो, Jupiter कहीं भी आपको निराश नहीं करेगा। इसकी CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन तकनीक से राइडिंग बेहद स्मूद हो जाती है, यानी बिना किसी झटके के मज़ेदार सवारी।

आराम और स्टाइल का अनोखा संगम

TVS Jupiter

Jupiter का लुक सिंपल होते हुए भी एक अलग क्लास रखता है। इसकी चौड़ी और लंबी सीट बुज़ुर्गों और महिलाओं दोनों के लिए आरामदायक है। इसमें 21 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज दिया गया है, जो घर की सब्ज़ी से लेकर ऑफिस की फाइल तक आसानी से समेट लेता है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस और बैलेंस ऐसा है कि उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी स्कूटर झटका नहीं देता।

यह भी पढ़ें – BMW S1000RR: अब बजट में मिलेगी 303kmph की रफ्तार और 206bhp की जबरदस्त पावर!

फीचर्स जो चलने में बनाते हैं इसे ख़ास

इस स्कूटर में आपको मिलते हैं LED हेडलैम्प, डिजिटल-एनालॉग कंसोल, USB मोबाइल चार्जर, एक्सटर्नल फ्यूल फिलिंग कैप और सिंक ब्रेकिंग सिस्टम (SBS)। यानी TVS ने हर वो चीज़ इसमें डाली है, जो एक आम आदमी को रोजमर्रा की राइडिंग में चाहिए होती है।

माइलेज और कीमत

अब बात करते हैं उस चीज़ की, जो हर खरीददार सबसे पहले पूछता है कितना देती है? तो जनाब, TVS Jupiter एक लीटर में लगभग 50-55 किलोमीटर का माइलेज देता है, जो पेट्रोल के बढ़ते रेट के जमाने में एक राहत की सांस है। इसकी कीमत की बात करें तो TVS Jupiter के अलग-अलग वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹76,000 से शुरू होकर ₹90,000 तक जाती है। इसके बेस वेरिएंट से लेकर ZX डिस्क वेरिएंट तक, हर मॉडल में आपको वैल्यू फॉर मनी मिलता है।

यह भी पढ़ें – Matter AERA: ₹1.74 लाख में इलेक्ट्रिक बाइक का नया युग शुरू

डिस्क्लेमर: यह लेख TVS Jupiter की आधिकारिक वेबसाइट, शोरूम से मिली जानकारी और सामान्य उपभोक्ता अनुभव पर आधारित है। कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन समय-समय पर बदल सकते हैं। कृपया खरीदारी से पहले नजदीकी डीलर से पक्की जानकारी अवश्य लें।

Leave a Comment